छत्तीसगढ़

बचपन का प्यार फेम सहदेव अस्पताल से हुआ डिस्चार्ज

jantaserishta.com
8 Jan 2022 8:15 PM IST
बचपन का प्यार फेम सहदेव अस्पताल से हुआ डिस्चार्ज
x
बड़ी खबर

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले का रहने वाला 'बचपन का प्यार' फेम सहदेव दिरदो अब पूरी तरह से स्वस्थ है। रायपुर के एक निजी अस्पताल में सहदेव का इलाज चला था। जिसके बाद आज वह अस्पताल से डिस्चार्ज हो गया है। डिस्चार्ज से पहले सहदेव ने सड़क हादसे में कैसे घायल हुआ इसकी जानकारी दी है। एक्सीडेंट के बाद पहली बार कैमरे के सामने आए सहदेव ने कहा कि, अपने दोस्त के साथ बाइक से स्कूल जा रहा था। रास्ते में बाइक फिसल गई और एक्सीडेंट हो गया। सिर और आंख में गंभीर चोटें आई थी।

रायपुर के अस्पताल में उसका इलाज चला है। वो अब बिल्कुल ठीक है। हालांकि चेहरे पर थोड़ी सूजन जरूर है। सहदेव ने कहा कि, पूरी तरह से ठीक हो जाऊंगा उसके बाद फिर से गाने की प्रैक्टिस करूंगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story