छत्तीसगढ़

बाल गायक सहदेव ने CM भूपेश बघेल से की मुलाकात, सुनाया गाना

jantaserishta.com
27 July 2021 7:36 PM IST
बाल गायक सहदेव ने CM भूपेश बघेल से की मुलाकात, सुनाया गाना
x

रायपुर। सुकमा के बाल गायक सहदेव दिरदो ने बॉलीवुड सिंगर बादशाह के साथ गाना रिकॉर्ड करने के बाद मुख्यमंत्री निवास में CM भूपेश बघेल से मुलाकात की और अपना हिट गाना भी सुनाया। सीएम भूपेश बघेल ने वीडियो ट्वीट कर लिखा - बचपन का प्यार....वाह!

बता दें कि इन दिनों सोशल मीडिया पर एक गाना 'बचपन का प्यार' सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो को लोग जमकर शेयर कर रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स के साथ साथ बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी इस गाने पर परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. हाल ही में बॉलीवुड सिंगर बादशाह ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में उनके साथ आस्था गिल भी नजर आ रही हैं.

इस वीडियो में एक बच्चा स्कूल यूनिफॉर्म पहन कर टीचर्स के सामने 'बचपन का प्यार भूल नहीं जाना रे' गाता नजर आ रहा है. इस बच्चे का नाम सहदेव है, जो छत्तीसगढ़ के सुकमा के छिंदगढ़ ब्लॉक में रहता है. बताया जा रहा है कि जो वीडियो वायरल हो रहा है वो दो साल पुराना है. अब बादशाह ने इस बच्चे से वीडियो कॉल पर बात की और उसे मिलने के लिए चंडीगढ़ बुलाया है. इसके बाद ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि बादशाह, सहदेव के साथ गाना शूट कर सकते हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story