छत्तीसगढ़

बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य ने स्कूलों एवं बाल देखरेख संस्थाओं किया निरीक्षण

Shantanu Roy
2 Dec 2022 3:08 PM GMT
बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य ने स्कूलों एवं बाल देखरेख संस्थाओं किया निरीक्षण
x
छग
कवर्धा। छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग रायपुर के सदस्य सोनल कुमार गुप्ता 29 एवं 30 नवंबर को कबीरधाम जिले के प्रवास पर रहें। इस दौरान गुप्ता ने जिले में संचालित शिक्षण संस्थाओं, छात्रावासों तथा बाल देखरेख संस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने 29 नवंबर को शासकीय हाई स्कूल धमकी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बच्चो से चर्चा कर उनकी बुनियादी सुविधाओ के संबंध मे जानकारी ली। शौचालय स्वच्छ व साफ, खेलकूद का पर्याप्त सामाग्री, लाईट, पंखा शिक्षक सहित आदि विषयों से रूबरू हुए एवं शाला प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सदस्य गुप्ता द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हनी का निरीक्षण किया गया, प्राचार्य ने बताया कि स्कूल में कुल 415 बच्चे है। कक्षा 11वीं के बच्चों से चर्चा के दौरान सोनल कुमार गुप्ता द्वारा राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट स्वामी आत्मानंद अग्रेंजी माध्यम विद्यालय के बारे मे जानकारी देते हुए बताया गया कि बच्चों के सुनहरा एवं उज्ज्वल भविष्य निर्माण के लिए राज्य सरकार तत्पर एवं प्रयासरत् है। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झिरौनी का निरीक्षण किया गया।
उन्होंने बच्चों को बताया कि बच्चों के अधिकारो की रक्षा एवं शोषण से रोकथाम के लिए राज्य बाल संरक्षण आयोग का गठन किया गया है जिसके द्वारा बच्चां की समस्याओं को सुनने के लिए टोल फ्री नम्बर 18002330055 जारी किया गया है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपरिया का निरीक्षण किया गया। स्कूल के प्राचार्य द्वारा बताया गया कि यहां 483 बच्चें है। गुप्ता द्वारा बच्चों को बताया गया कि मोबाईल के निरंतर प्रयोग से दिमाग की गतिविधियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है, बच्चों के सोचने-समझने की क्षमता मे कमी हो रही है, बच्चे अपने अभिभावक पर निर्भर होते जा रहे है, चिड़चिड़ापन का शिकार होना एवं नींद पूरी न हो पाना आदि दुष्परिणाम के शिकार होते जा रहे है। सदस्य सोनल कुमार गुप्ता द्वारा 30 नवंबर को खालसा पब्लिक स्कूल नवीन बाजार कवर्धा का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने स्कूल में सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शासकीय हाईस्कूल शक्ति वार्ड दन्तेश्वरी मंदिर के पास कवर्धा का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि कक्षा में पर्याप्त रोशनी रहे। शासकीय नवीन प्राथमिक शाला जोराताल का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान बच्चों से चर्चा कर सुविधाओं की जानकारी ली। गुप्ता द्वारा शासकीय बालगृह कवर्धा एवं स्नेह विशेषीकृत दत्तक ग्रहण अभिकरण का भी निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान दोनो संस्थाओं की व्यवस्थाओं का सरहना करते हुए उपस्थित बच्चो एवं कर्मचारियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। निरीक्षण के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
Next Story