छत्तीसगढ़

कोविड प्रभावित पालकों एवं बच्चों का दूर होगा मानसिक तनाव, आश्रय देखरेख और संरक्षण हेतु बनाया गया चाइल्ड हेल्प डेस्क

jantaserishta.com
20 May 2021 4:55 PM IST
कोविड प्रभावित पालकों एवं बच्चों का दूर होगा मानसिक तनाव, आश्रय देखरेख और संरक्षण हेतु बनाया गया चाइल्ड हेल्प डेस्क
x

फाइल फोटो 

टोल-फ्री नंबर जारी

रायपुर: महिला एंव बाल विकास विभाग द्वारा कोविड 19 के फलस्वरूप पालकों और अभिभावकों से वंचित होने वाले बच्चों तथा ऐसे बच्चों की देखभाल में असमर्थ पालकों की सहायता के लिए चाइल्ड हेल्पडेस्क का संचालन किया जा रहा है। इस हेल्पडेस्क के माध्यम से कोविड प्रभावित बच्चों एवं पालकों के मानसिक तनाव सहित अन्य आशंकाओं को दूर किया जाएगा। कोरोना पीड़ित बच्चों के आश्रय, संरक्षण के संबंध में सही जानकारी एवं समुचित परामर्श लिया जा सकता है।

कोविड 19 के समय में बच्चों की देखभाल और संरक्षण की ओर विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता होती है। कोविड की वजह से कई बच्चों ने अपने माता पिता को खोया हैं। कोविड संक्रमण के कारण अनेक माता-पिता बच्चों की देखभाल में असमर्थ हो सकते हैं। कोविड 19 के कारण उदभूत परिस्थिति के कारण पालको एवं बच्चों के मन में कई प्रकार की आशंकाएं एवं चिंता भी उत्पन्न हो रही है। ऐसे समय में सही सहारा एवं उचित परामर्श मिलना जरूरी हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चाइल्ड हेल्प डेस्क की स्थापना कर टोल फ्री विशेष हेल्पलाइन नंबर 1800-572-3969 प्रारम्भ की गई है। जिसमें प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा चाइल्ड लाइन 1098 एवं महिला हेल्पलाइन 181 पर भी संपर्क किया जा सकता हैं। व्हाट्सएप्प नंबर 9301450180 एवं ईमेल cgscpshelpline@gmail-com पर भी संदेश प्रेषित कर इन हेल्पडेस्क के माध्यम से बच्चों के आश्रय, संरक्षण के संबंध में सही जानकारी एवं समुचित परामर्श लिया जा सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story