मुख्य सचिव ने दिए कस्टम मिलिंग चावल के परिवहन में तेजी लाने के दिए निर्देश

रायपुर: खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में खाद्यान्न भण्डारण की व्यवस्था तथा खाद्यान्न के परिवहन के लिए कार्ययोजना बनाने के संबंध में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली। मुख्य सचिव ने कस्टम मिलिंग के लिए अनुबंधित मिलो की पूरी मिलिंग क्षमता के साथ धान की मिलिंग करने और एफसीआई के निर्धारित रैक पाइंट तक पहुंचाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि आगामी दिनों में एफसीआई के गोदामों में प्रतिदिन 15 हजार मीटरिक टन चावल जमा करना सुनिश्चित किया जाए। एफसीआई को चावल के परिवहन के लिए जनवरी माह में भी रैक की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी को दिए गए है। श्री जैन ने चावल के परिवहन के लिए रेल्वे द्वारा उपलब्ध रैक के अतिरिक्त समान खाली कर वापस जाने वाले कॉनकॉर (कंटेनर कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड) के कंटेनर का भी उपयोग करने का सुझाव दिया है। उन्होंने चावल के अधिक मात्रा में परिवहन के लिए चिन्हित जिलों के आस-पास रेल्वे के लिए अतिरिक्त रैक पाइंट निर्धारित करने कहा है। श्री जैन ने प्रतिदिन के अनुसार नॉन और एफसीआई में चावल जमा करने के लिए जिलावार लक्ष्य का निर्धारण करने और इस अनुसार जिलों के द्वारा कार्यवाही सुनिश्चित कराने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए है। उन्होंने चावल की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने कहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





