छत्तीसगढ़
मुख्य सचिव अमिताभ जैन की सेवा अवधि तीन माह बढ़ी, केंद्र सरकार से अंतिम समय में मिली मंजूरी
Shantanu Roy
30 Jun 2025 9:45 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्य सचिव अमिताभ जैन की सेवा अवधि को तीन माह के लिए बढ़ा दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। यह सेवा विस्तार 1 जुलाई से 30 सितंबर 2025 तक के लिए प्रभावी रहेगा। केंद्र सरकार ने AIS (DCRB) Rules, 1958 के नियम 16(1) के तहत यह अप्रत्याशित मंजूरी अंतिम समय में दी।
एक्सटेंशन की मिली आख़िरी घड़ी में स्वीकृति
राज्य में पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि 1989 बैच के आईएएस अमिताभ जैन की सेवा समाप्ति के साथ ही नए मुख्य सचिव की नियुक्ति की जाएगी। संभावित नामों में सुब्रत साहू और मनोज पिंगुआ की चर्चा जोरों पर थी। माना जा रहा था कि सोमवार को होने वाली साय कैबिनेट बैठक के बाद उन्हें विदाई दी जाएगी और नए मुख्य सचिव का स्वागत होगा। यहां तक कि मंत्रालय में विदाई समारोह की तैयारियां कर ली गई थीं, गुलदस्ते मंगवाए जा चुके थे और उनका परिवार भी मंत्रालय स्थित कार्यालय पहुंच चुका था। मगर कैबिनेट बैठक के बाद तस्वीर बदल गई।
मुस्कुराते निकले अमिताभ जैन, मिला अप्रत्याशित एक्सटेंशन
कैबिनेट बैठक के बाद जब अमिताभ जैन बाहर आए तो उनके चेहरे पर मुस्कान थी। उनके साथ मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत भी थे। तभी यह स्पष्ट हुआ कि उन्हें केंद्र से सेवा विस्तार की स्वीकृति मिल गई है। खुद अमिताभ जैन को भी इस अप्रत्याशित फैसले की जानकारी पहले नहीं थी। बताया जा रहा है कि सुबह उन्होंने राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात कर शिष्टाचार भेंट की थी और राज्यपाल ने उन्हें आगे के लिए शुभकामनाएं दी थीं। यह भी साफ था कि कैबिनेट के बाद उनकी विदाई सुनिश्चित मानी जा रही थी।
प्रशासनिक इतिहास में पहली बार किसी मुख्य सचिव को एक्सटेंशन
छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी मुख्य सचिव को केंद्र सरकार की ओर से तीन महीने का सेवा विस्तार मिला हो। राज्य सरकार के आदेश के अनुसार, अमिताभ जैन 30 सितंबर 2025 तक अपने पद पर बने रहेंगे। सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट बैठक के ठीक पहले तक वरिष्ठ अधिकारियों को भी नई नियुक्ति को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं थी और संभावनाओं पर ही चर्चाएं चल रही थीं। अंततः केंद्र की मंजूरी मिलते ही यह तय हो गया कि अमिताभ जैन ही आगामी तीन महीने तक प्रशासन की कमान संभालते रहेंगे।
Tagsअमिताभ जैनमुख्य सचिव एक्सटेंशनछत्तीसगढ़ प्रशासनservice extension IASGAD order ChhattisgarhChief Secretary newsSubrat SahuManoj Pinguacabinet meeting ChhattisgarhRaipur bureaucracy updateछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





