छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया सम्मानित

Shantanu Roy
11 Oct 2024 5:36 PM GMT
मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया सम्मानित
x
छग
Raipur. रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने साइंस काॅलेज मैदान में आयोजित सैन्य प्रदर्शनी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों का कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह की उपस्थिति में सम्मानित किया। मुख्य सचिव श्री जैन ने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मान पत्र एवं शाॅल भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य सचिव श्री जैन सशस्त्र सैन्य समारोह के सफल आयोजन की सरहाना की। उन्होंने कहा कि रायपुर में सबसे बड़े सशस्त्र सैन्य समारोह का जिला प्रशासन ने बेहतर आयोजन किया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, अपर कलेक्टर निधि साहू समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मान पत्र देकर शाॅल भेंट कर शुभकामनाएं दी गई।
Next Story