छत्तीसगढ़
मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने हमर तिरंगा अभियान के तहत आज अपने निवास में फहराया तिरंगा
Nil dhankar
13 Aug 2022 10:46 AM IST

x
रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने हमर_तिरंगा अभियान के तहत आज अपने निवास में तिरंगा फहराया। 11 से 17 अगस्त तक आयोजित स्वतंत्रता सप्ताह के तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों से अपने घरों, कार्यालयों, प्रतिष्ठानों में तिरंगा फहराने की अपील की है।
हमर तिरंगा अभियान
आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य में हमर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। हमर तिरंगा अभियान के तहत हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा 3 दिनों में खादी वस्त्रों से 27 हजार तिरंगा झंडा तैयार कर अपनी सहभागिता निभाई गई है।
Next Story





