छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री का Selfie Time, देखें फोटो

Nilmani Pal
24 May 2022 4:51 PM IST
मुख्यमंत्री का Selfie Time, देखें फोटो
x

दंतेवाड़ा। बड़े किलेपाल में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के बच्चों ने पेंसिल से बनायी हुई मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनकी माता जी का स्केच मुख्यमंत्री को भेंट किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के इस स्केच की प्रशंसा की। उन्होंने बच्चों की इस प्यारी भेंट को सहर्ष स्वीकार किया और बच्चों के साथ सेल्फी भी ली.

सीएम का सहज अंदाज - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम में लगातार सहज अंदाज में नजर आ रहे हैं । वह ग्रामीणों के बीच पहुंचकर इतनी सहजता से मिलजुल रहे हैं कि सभी उनके मुरीद हो गए हैं । ऐसा ही एक नजारा चित्रकूट विधानसभा के बड़े किलेपाल में देखने को मिला जब मुख्यमंत्री हाट बाजार देखने पहुँचे तो वहां चूड़ी बिंदी की दुकान लगाने वाले बसंत राय ने आवाज लगाकर मुख्यमंत्री को रोक लिया..बसंत ने आवाज दी...कका ,काकी के लिए बिंदी लेते जाइये। इतना सुनकर मुख्यमंत्री मुस्कुरा दिए और रुककर कहा

लाओ भई बिंदी, सिंदूर और मेहंदी भी दो । मुख्यमंत्री ने दुकानदार और उनकी पत्नी को को भेंट स्वरूप राशि भी सौंपी। इसके बाद जब भेंट मुलाकात कार्यक्रम में चौपाल लगी तो मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को दिखाते हुए कहा कि देखिये आज आपके हाट बाजार में घूमने गया तो वहां से अपने धर्म पत्नी के लिए ये बिंदी , सिंदूर और मेहंदी लेकर जा रहा हूं।

Next Story