छत्तीसगढ़

गोबर पेंट से बनाई गई मुख्यमंत्री का छायाचित्र, भूपेश बघेल ने की तारीफ

Nilmani Pal
3 May 2023 8:39 AM GMT
गोबर पेंट से बनाई गई मुख्यमंत्री का छायाचित्र, भूपेश बघेल ने की तारीफ
x

रायपुर। आज भी साइंस कॉलेज मैदान में आभार सम्मेलन हो रहा है. सम्मेलन में स्व-सहायता समूह की चतौद की अध्यक्ष गीता वर्मा ने सीएम भूपेश बघेल को अजय देशकर द्वारा गोबर पेंट से बनाई गई मुख्यमंत्री का छायाचित्र भेंट की। गौठान समिति रवेली के अध्यक्ष बृजराज वर्मा ने बताया कि गौठान योजना लागू होने से पहले आवारा पशु सड़कों पर घूमते थे। गोबर का उचित संग्रहण नहीं हो पा रहा था, परंतु इस योजना से न केवल पशुओं को सुरक्षा मिल रही है बल्कि आमदनी का रास्ता भी खुला है। वर्मा ने योजना को महत्वपूर्ण बताते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

कोटवारों संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम किशोर बाघ ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गौठानों के माध्यम से गोबर एवं पशुपालकों का मान बढ़ाया है। बाघ ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रत्येक विधानसभा में जाकर भेंट-मुलाकात करते हैं और वहां के प्रत्येक वर्गों से मिलकर, उनकी समस्याओं को जानकर उनका निराकरण करते हैं। नरवा, गरवा, घुरूवा, बाड़ी से उन्होंने प्रदेश को पहचान दिलायी है। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया।

चारामा से आए सरजू प्रसाद ने बताया कि उनका गौठान 2020 में शुरू हुआ, जो गांव से तीन किलोमीटर की दूरी पर है, जहां मुर्गी पालन, अंडा उत्पादन और गोबर से पेंट बनाने का कार्य किया जा रहा है। इन सभी गतिविधियों से आठ लाख रुपए की आमदनी हुई है। मिनी राइस मिल और ऐश ब्रिक निर्माण का भी कार्य शुरू किया जा रहा है। किसानों को स्वावलंबी बनाने के लिए ये योजनाएं बहुत महत्वपूर्ण है। हमारे गरीब किसान, कर्मचारी, व्यापारी सभी वर्ग को ऐसे मुख्यमंत्री मिले हैं जो सभी के हितों का ध्यान रखते हैं।

Next Story