छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना: रायगढ़ से 273 श्रद्धालु शिरडी, शनि सिंघनापुर और त्रयम्बकेश्वर के लिए रवाना

Shantanu Roy
20 Dec 2025 10:53 PM IST
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना: रायगढ़ से 273 श्रद्धालु शिरडी, शनि सिंघनापुर और त्रयम्बकेश्वर के लिए रवाना
x
छग
Raigarh. रायगढ़। छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत आज वरिष्ठ नागरिकों, विधवा एवं परित्यक्त महिलाओं को तीर्थ स्थल शिरडी, शनि सिंघनापुर और त्रयम्बकेश्वर के दर्शन हेतु विशेष रेल यात्रा के माध्यम से रवाना किया गया। नगर निगम रायगढ़ के महापौर जीवर्धन चौहान ने दोपहर 1 बजे रायगढ़ रेलवे स्टेशन से तीर्थयात्रियों की विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सभी तीर्थ यात्रियों को ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े (कंबल) वितरित किए गए। मौके पर
सभापति
डिग्रीलाल साहू और जिला पंचायत सदस्य भी उपस्थित रहे। उप संचालक समाज कल्याण ने जानकारी देते हुए बताया कि इस तीर्थयात्रा में रायगढ़ जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से कुल 273 यात्रियों का चयन किया गया। शहरी क्षेत्र में नगर पालिक निगम रायगढ़ से 12, नगर पंचायत किरोड़ीमलनगर से 7, नगर पालिका परिषद खरसिया से 10, नगर पंचायत पुसौर, घरघोड़ा, लैलूंगा और धरमजयगढ़ से 9-9 यात्री शामिल रहे। ग्रामीण क्षेत्रों से जनपद पंचायत रायगढ़ से 31, खरसिया से 30, पुसौर से 33, घरघोड़ा से 15, तमनार से 27, लैलूंगा से 27 और धरमजयगढ़ से 42 तीर्थ यात्री यात्रा में शामिल हुए।

इसके अतिरिक्त जिला-जशपुर से 391 और जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ से 116 श्रद्धालु इस विशेष यात्रा में सम्मिलित हुए, जिससे कुल 800 तीर्थ यात्री यात्रा में भाग ले रहे हैं। तीर्थयात्रियों की देखरेख के लिए समाज कल्याण विभाग रायगढ़ से नोडल अधिकारी उग्रसेन पटेल, चिकित्सा सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग से ग्रामीण चिकित्सा सहायक राजेश कुमार साहू, और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग से प्रधान आरक्षक संजय कुमार यादव सहित कुल 20 अनुरक्षक नियुक्त किए गए हैं। समाज कल्याण विभाग ने बताया कि यह यात्रा तीर्थयात्रियों के लिए पूरी तरह सुरक्षित और सुविधाजनक बनाई गई है। यात्रियों को यात्रा के दौरान भोजन, पेयजल और चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना का उद्देश्य समाज के वरिष्ठ नागरिक, विधवा और परित्यक्त महिलाओं को धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर प्रदान करना और उनकी श्रद्धा एवं मानसिक सुख-शांति को सुनिश्चित करना है। इस विशेष रेल यात्रा से तीर्थयात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा, साथ ही उन्हें विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन का लाभ भी मिलेगा। विभाग ने सभी जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों को तीर्थयात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और मार्गदर्शन सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है।
Tagsमुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजनारायगढ़शिरडीशनि सिंघनापुरत्रयम्बकेश्वरसमाज कल्याण विभागवरिष्ठ नागरिकविधवा महिलाएंतीर्थयात्राविशेष रेल यात्रामहापौर जीवर्धन चौहानChief Minister Tirtha Darshan YojanaRaigarhShirdiShani SinghnapurTrimbakeshwarSocial Welfare DepartmentSenior CitizensWidow WomenPilgrimageSpecial Train JourneyMayor Jivdharn Chauhanछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story