छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, गायत्री मंदिर में 21 जोड़े ने लिए सात फेरे

jantaserishta.com
8 May 2026 6:48 PM IST
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, गायत्री मंदिर में 21 जोड़े ने लिए सात फेरे
x
बलौदाबाजार: महिला एव बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनांतर्गत शुक्रवार को गायत्री मंदिर बलौदाबाजार में 21 जोड़े का सामूहिक विवाह वैदिक मंत्रोच्चार और सामाजिक रीति- रिवाजों के साथ विवाह सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में नव विवाहित जोड़ें को परिधान सामग्री एवं आशीर्वाद प्रदान किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा गोलू जायसवाल ने नवदंपत्तियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम समाज में समानता और सहयोग की भावना को प्रबल करते है। इससे न केवल फिजूलखर्ची और सामाजिक कुरीतियों पर लगाम लगती है, बल्कि जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का विवाह पूरे सम्मान और गरिमा के साथ संपन्न होता है।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सामाजिक सहयोग प्रदान करना है तथा सामूहिक विवाह को बढ़ावा देना कार्यक्रम में सभी नवदम्पत्तियों के सुखद एव उज्ज्वल वैवाहिक जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम में हरिराम वर्मा एव गायत्री परिजन के द्वारा सक्रिय भागीदारी की गई।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story