
x
छग
Balodabazar बलौदाबाजार: महिला एव बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनांतर्गत शुक्रवार को गायत्री मंदिर बलौदाबाजार में 21 जोड़े का सामूहिक विवाह वैदिक मंत्रोच्चार और सामाजिक रीति- रिवाजों के साथ विवाह सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में नव विवाहित जोड़ें को परिधान सामग्री एवं आशीर्वाद प्रदान किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श आकांक्षा गोलू जायसवाल ने नवदंपत्तियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम समाज में समानता और सहयोग की भावना को प्रबल करते है। इससे न केवल फिजूलखर्ची और सामाजिक कुरीतियों पर लगाम लगती है, बल्कि जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का विवाह पूरे सम्मान और गरिमा के साथ संपन्न होता है।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सामाजिक सहयोग प्रदान करना है तथा सामूहिक विवाह को बढ़ावा देना कार्यक्रम में सभी नवदम्पत्तियों के सुखद एव उज्ज्वल वैवाहिक जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम में हरिराम वर्मा एव गायत्री परिजन के द्वारा सक्रिय भागीदारी की गई।
Tagsमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनाबलौदाबाजार21 जोड़ों का विवाहमहिला एवं बाल विकास विभागसामूहिक विवाहछत्तीसगढ़ योजनासामाजिक विवाहगायत्री मंदिरकन्या विवाह योजनाChief Minister Mass Marriage SchemeBaloda Bazarmarriage of 21 couplesWomen and Child Development Departmentmass marriageChhattisgarh schemesocial marriageGayatri TempleKanya Vivah Yojana
Next Story





