छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय 14 जुलाई को जशपुर का करेंगे दौरा

jantaserishta.com
13 July 2024 8:25 PM IST
मुख्यमंत्री साय 14 जुलाई को जशपुर का करेंगे दौरा
x
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 14 जुलाई रविवार को जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे और वहां दुलदुला में आयोजित मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय पूर्वाह्न 11.05 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड रायपुर से प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर 12.25 बजे जशपुर जिले के अंतर्गत ग्राम दुलदुला पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री वहां दुलदुला स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मैदान में आयोजित मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 2.05 बजे दुलदुला से रवाना होंगे और 3.25 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड रायपुर लौट आएंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story