छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री 12 मई को बेलतरा विधानसभा में करेंगे भेंट-मुलाकात

jantaserishta.com
11 May 2023 8:26 PM IST
मुख्यमंत्री 12 मई को बेलतरा विधानसभा में करेंगे भेंट-मुलाकात
x
छग
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 12 मई को बिलासपुर जिले के बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण के साथ ही विभिन्न प्रतिनिधि मण्डलों से भी मुलाकात करेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 11 बजे रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड हेलीपेड से ग्राम अकलतरी के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11.35 बजे अकलतरी महाविद्यालय में भूमिपूजन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे तथा रीपा का अवलोकन करेंगे। 12.30 बजे वे ग्राम लखराम पहुंचेंगे तथा वहां मंदिर दर्शन करेंगे। एक बजकर 10 मिनट पर मुख्यमंत्री अकलतरी हाई स्कूल ग्राउंड पहुंचेंगे और वहां आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री 3.30 बजे बेलतरा में विभिन्न समाज के प्रतिनिधि मण्डलों से भेंट मुलाकात के बाद हेलीकॉप्टर से शाम 5.20 बजे रायपुर वापस आएंगे।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story