छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री आज नवीन फल सब्जी थोक मंडी और विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे

jantaserishta.com
23 April 2022 9:00 AM IST
मुख्यमंत्री आज नवीन फल सब्जी थोक मंडी और विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे
x

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यानी 23 अप्रैल को दुर्ग जिले के धमधा में 11 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित थोक मंडी का लोकार्पण करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री उन्नत कृषकों से भी मुलाकात करेंगे और विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत हितग्राहियों को वितरण करेंगे। उल्लेखनीय है कि धमधा कृषि प्रधान क्षेत्र हैं और उद्यानिकी फसलों का यहां बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है। इसके चलते धमधा में मंडी आरंभ होने से उत्पादकों को देश भर के व्यापारियों से सीधा संपर्क स्थापित हो सकेगा, इसके चलते धमधा में किसानों के लिए यह मंडी काफी लाभप्रद सिद्ध होगी। उल्लेखनीय है कि धमधा में स्वास्थ्य केंद्र को भी विकसित किया गया है और यहां पर मेडिकल फैसिलिटी में काफी वृद्धि की गई है। इसके साथ ही धमधा तथा बोरी में दो स्वामी आत्मानंद विद्यालयों के भवन का निर्माण कार्य भी चल रहा है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story