छत्तीसगढ़

आज रायपुर में रहेंगे मुख्यमंत्री साय, केंद्रीय मंत्री भी रहेंगे मौजूद

jantaserishta.com
10 July 2024 8:24 AM IST
आज रायपुर में रहेंगे मुख्यमंत्री साय, केंद्रीय मंत्री भी रहेंगे मौजूद
x
छत्तीसगढ़.
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर में रहेंगे. वे सुबह 9 बजे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ अधिकारियों की बैठक में शामिल होंगे. 10.30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में शिरकत करेंगे और पार्टी पदाधिकारी के साथ मिलकर कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे. इसके बाद दोपहर 3.25 बजे रायपुर वीआईपी रोड स्थित गौरव गार्डन जाएंगे. शाम 4 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे.
रायपुर से एक और खबर
छत्तीसगढ़ में पटवारियों के बाद अब तहसीलदार और नायब तहसीलदार हड़ताल पर जा रहे हैं. इस संबंध में आज राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा को ज्ञापन सौंपा गया. बता दें कि झलप में नायब तहसीलदार से मारपीट के बाद तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों में आक्रोश है. घटना के विरोध में 10 से 12 जुलाई तक हड़ताल का एलान किया है. उन्होंने कनिष्क प्रशासनिक संघ के बैनर तले मंत्री को ज्ञापन सौंपकर कार्यालय में सुरक्षा देने समेत 7 सूत्री मांगें रखी है. मांग पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story