छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे साप्ताहिक जनदर्शन, 27 June से होगा शुरू

Nilmani Pal
25 Jun 2024 11:21 AM GMT
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे साप्ताहिक जनदर्शन,  27 June से होगा शुरू
x

रायपुर raipu। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय Chief Minister Vishnudev Sai का आम जनों से मुलाकात का कार्यक्रम ‘जनदर्शन’ 27 जून से शुरू हो रहा है। यह कार्यक्रम हर गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री Chief Minister के जनदर्शन कार्यक्रम में जन सरोकारों की बातें होंगी।

Public viewing साय जनदर्शन में समस्याओं को सुनकर उसका यथोचित निराकरण भी करेंगे। इसके साथ ही जनता के सुझाव, शासकीय योजनाओं की उन तक पहुंच की जानकारी आदि भी इस माध्यम से प्राप्त करेंगे। जनदर्शन में आमजन सीधे मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्या से अवगत करा सकेंगे। मुख्यमंत्री साय वहीं पर समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश भी जारी करेंगे। जनदर्शन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। chhattisgarh news


Next Story