छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली के बड़े भाजपा नेताओं से करेंगे मुलाकात
Shantanu Roy
17 Feb 2024 12:57 PM IST

x
छग
रायपुर/दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली में आज से बीजेपी का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन होगा। इस अधिवेशन में शामिल होने के लिए CM विष्णुदेव साय दिल्ली पहुंच चुके है। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय बीजेपी नेताओं से मुलाकात करेंगे। मंत्री OP चौधरी, धरम लाल कौशिक भी कल देर शाम दिल्ली रवाना हुए। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस दो दिवसीय अधिवेशन में लोकसभा चुनाव के लेकर चर्चा होगी। बता दें कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन आज 17 और 18 फरवरी को दिल्ली के भारत मंडपम में होगा। छग से मंत्री, सांसद, MLA, समेत 300 पदाधिकारी भी शामिल होंगे। मिली जानकारी के अनुसार पिछले अधिवेशन में तय किए दिशा निर्देशों की समीक्षा की जाएगी।
Next Story





