छत्तीसगढ़

Chief Minister विष्णुदेव साय ने "वित्तीय शिक्षा पुस्तिका" का किया विमोचन

Nilmani Pal
21 Jun 2024 9:53 AM GMT
Chief Minister विष्णुदेव साय ने वित्तीय शिक्षा पुस्तिका का किया विमोचन
x

रायपुर raipur news। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Chief Minister Vishnu Dev Sai ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में वित्तीय जागरूकता के लिए काम कर रहे एनजीओ 'समर्पित' की "वित्तीय शिक्षा पुस्तिका" का विमोचन किया।

chhattisgarh news समर्पित संस्था के समन्वयक पुन्नीलाल खैरवार ने बताया की उनकी संस्था आम लोगों में वित्तीय जागरूकता लाने के लिए पूरे छत्तीसगढ़ में जमाकर्ता शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम चला रही है, ताकि डिजिटल लेनदेन में लोग सावधानी बरतें और बैंकिंग फ्रॉड से बच सके।

उन्होंने बताया की उनका यह कार्यक्रम स्कूल, कॉलेज, पंचायत, महिला समूहों और किसानों के बीच वर्कशॉप आयोजित कर चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने उनके कार्यों की प्रशंसा की। इस अवसर पर समर्पित संस्था के अध्यक्ष सह निर्देशक डाॅ. संदीप शर्मा सहित संस्था के अन्य सदस्य मौजूद थे।

Next Story