छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Nilmani Pal
8 March 2024 6:52 AM GMT
दंतेवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
x

दंतेवाड़ा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दंतेवाड़ा पहुंच गए है। वहां से कार द्वारा मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे। मुख्यमंत्री साय दोपहर 12.20 बजे अटल बिहारी बाजपेयी एजुकेशन सिटी जावंगा (गीदम) पहुंचेंगे और सभागार में महिला दिवस कार्यक्रम शामिल होंगे।

साय दोपहर 1.55 बजे जावंगा से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर अपरान्ह 3.35 बजे कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा विकासखण्ड के ग्राम कुरूवा पहुंचेंगे तथा अपरान्ह 3.40 बजे कुरूवा खैरा कल्याणपुर कर्मा मैदान में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन एवं शिलान्यास करने के बाद साहू समाज के सामाजिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय कुरूवा से शाम 4.45 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर शाम 5.15 बजे रायपुर लौट आएंगे।

Next Story