छत्तीसगढ़

पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी श्रद्धांजलि

Shantanu Roy
26 Jun 2025 8:49 PM IST
पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी श्रद्धांजलि
x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रख्यात हास्य कवि और पद्मश्री सम्मानित डॉ. सुरेंद्र दुबे के निधन की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उनके रायपुर स्थित निवास पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत कवि के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार पूरी तरह उनके साथ खड़ी है।
मुख्यमंत्री साय ने इससे पहले अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए लिखा “डॉ. सुरेंद्र दुबे का निधन न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि समूचे साहित्यिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। अपने विलक्षण हास्य, तीक्ष्ण व्यंग्य और अनूठी रचनात्मकता से उन्होंने देश-विदेश के मंचों को गौरवान्वित किया और छत्तीसगढ़ी भाषा को वैश्विक पहचान दिलाई। जीवनपर्यंत उन्होंने समाज को हँसी का उजास दिया, लेकिन आज उनका जाना हम सभी को गहरे शोक में डुबो गया है।”
सीएम साय ने आगे कहा कि डॉ. दुबे की जीवंतता, ऊर्जा और साहित्य के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। उन्होंने मंचीय काव्य परंपरा में हास्य और व्यंग्य को जिस गरिमा और गहराई से प्रस्तुत किया, वह विरल है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकसंतप्त परिजनों व असंख्य प्रशंसकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ी भाषा के ख्यातिप्राप्त हास्य कवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का निधन आज रायपुर के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट (ACI) में इलाज के दौरान हो गया। उन्हें तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां हार्ट अटैक के चलते उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से साहित्य जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी, रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह, और उनके परिजनों समेत अनेक गणमान्य लोगों ने ACI अस्पताल पहुंचकर अंतिम दर्शन किए।
Tagsडॉ. सुरेंद्र दुबेपद्मश्रीहास्य कविमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायनिधनश्रद्धांजलिछत्तीसगढ़ी साहित्यACI अस्पतालहार्ट अटैकSurendra DubeyPadma ShriVishnu Deo SaideathtributeChhattisgarhi poetrycardiac arrestACI RaipurHindi literatureछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story