छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम की जयंती पर उन्हें किया नमन

Shantanu Roy
14 Oct 2024 4:29 PM GMT
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम की जयंती पर उन्हें किया नमन
x
छग
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक भारतरत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की 15 अक्टूबर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। राष्ट्र के लिए उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हुए श्री साय ने कहा कि डॉ. कलाम के नेतृत्व में भारत ने कई वैज्ञानिक उपलब्धियां हासिल की। उन्होंने देश के अंतरिक्ष अनुसंधान और रक्षा अनुसंधान कार्यक्रम को नई ऊंचाई दी। उनके प्रयासों से भारत ने विज्ञान के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय पहचान हासिल की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि
बचपन
में कठिन परिस्थितियों के बावजूद डॉ. कलाम ने अभूतपूर्व सफलता हासिल की और भारत के सर्वाेच्च पद तक पहुंचे। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने युवाओं को सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित किया। उनके विचार आज भी युवा पीढ़ी को प्रेरित करते हैं। उन्होंने अपने फौलादी इरादों और सहज स्वभाव से लोगों के दिलों में अपनी अमिट जगह बनाई है।
Next Story