छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वर्गीय बसंती पैंकरा को अर्पित की विनम्र श्रद्धांजलि

Shantanu Roy
27 Jun 2025 10:54 PM IST
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वर्गीय बसंती पैंकरा को अर्पित की विनम्र श्रद्धांजलि
x
छग
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम कोकियाखार पहुंचकर विधायक गोमती साय की माता स्वर्गीय बसंती पैंकरा के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने स्वर्गीय बसंती पैंकरा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने उनके शोक-संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
Next Story