छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ITBP कैंप में जवानों से की मुलाकात, वीरता को किया नमन
Shantanu Roy
16 May 2025 6:52 PM IST

x
छग
Sitagaon. सीतागांव। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को सीतागांव स्थित भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) कैंप का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने देश और प्रदेश की रक्षा में तैनात वीर जवानों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने जवानों के साथ संवाद स्थापित करते हुए उनकी सेवाओं की सराहना की और राष्ट्र के प्रति उनकी निष्ठा, वीरता एवं समर्पण को नमन किया। मुख्यमंत्री ने कैंप में विज़िटर बुक में अपने भाव व्यक्त किए और लिखा कि देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात जवानों का योगदान अमूल्य है।
शौर्य, पराक्रम और कर्तव्यनिष्ठा के पर्याय हैं ITBP के वीर जवान।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) May 16, 2025
आज सीतागांव स्थित ITBP कैंप पहुंचकर देश-प्रदेश की रक्षा में समर्पित, हमारे वीर जवानों से मुलाकात की। जवानों से संवाद कर उनका उत्साह बढ़ाया और विज़िटर बुक में अपने भाव व्यक्त किए।
वीर जवानों की निष्ठा, वीरता और… pic.twitter.com/tvsHYOzuMh
उन्होंने कहा कि जवानों की सेवा, साहस और राष्ट्रभक्ति हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। मुख्यमंत्री साय की इस यात्रा को जवानों ने भी उत्साहपूर्वक स्वागत किया। ITBP अधिकारियों ने उन्हें कैंप की गतिविधियों एवं सुरक्षा इंतजामों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने जवानों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया और कहा कि सरकार उनके कल्याण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





