छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया भगवन श्री गणेश का दर्शन

Shantanu Roy
14 Sep 2024 4:10 PM GMT
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया भगवन श्री गणेश का दर्शन
x
छग
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय श्री गणेश प्रतिमा दर्शन करने गोल बाज़ार पहुंचे है। वही श्री बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति की ओर से मुख्यमंत्री का ढोल-नंगाड़ों से स्वागत किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव को गजमाला पहनाया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गोलबाजार में गणेश जी का दर्शन करने पहुंचे। गोलबाजार में गणेशोत्सव पर बीते 115 साल से गणपति विराजित किए जा रहे है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्री गणेश की प्रतिमा को 750 ग्राम स्वर्ण मुकुट पहनाया गया है। नवरत्न जड़ित
स्वर्ण मुकुट
भी सीएम साय ने दान किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना की।



मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्री गणेश जी की आरती की मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रथम पूज्य गणेश से प्रदेश की सुख, समृद्धि और ख़ुशहाली की कामना की। गोलबाजार में श्री गणेश दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, केदार गुप्ता मौजूद हैंश्री गणेश प्रतिमा दर्शन के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गोलबाजार में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए पहुँचे। गोलबाजार में स्थित है 150 साल पुराना हनुमान मंदिर है।
Next Story