छत्तीसगढ़
भाजपा नेता नीलकंठ गड़े के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया शोक
Shantanu Roy
10 March 2026 8:06 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व जिला अध्यक्ष (अनुसूचित जनजाति मोर्चा) एवं जलवायु वन बोर्ड के सदस्य नीलकंठ गड़े के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन की खबर से पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय नेताओं में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने शोक संदेश में कहा कि नीलकंठ गड़े का निधन भाजपा परिवार के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने संगठन और समाज के लिए लंबे समय तक समर्पित होकर कार्य किया। अनुसूचित जनजाति मोर्चा में जिला अध्यक्ष के रूप में उन्होंने संगठन को मजबूत करने और जनजातीय समाज के उत्थान के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नीलकंठ गड़े सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और जनसेवा के प्रति समर्पित नेता थे। वे हमेशा समाज के कमजोर और वंचित वर्गों की आवाज उठाने के लिए सक्रिय रहते थे।
पार्टी संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और कार्यकर्ताओं के साथ उनका आत्मीय व्यवहार उन्हें सभी के बीच लोकप्रिय बनाता था। विष्णुदेव साय ने कहा कि नीलकंठ गड़े के निधन से समाज और भाजपा संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं साहस प्रदान करें।नीलकंठ गड़े के निधन की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया है। पार्टी से जुड़े कई नेताओं ने उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





