छत्तीसगढ़
UPSC 2024 में छत्तीसगढ़ के युवाओं की सफलता पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
Shantanu Roy
22 April 2025 6:56 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा 2024 में छत्तीसगढ़ के होनहार युवाओं ने सफलता का परचम लहराया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के सभी चयनित अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि "आप सभी चयनित युवाओं ने न केवल अपने परिवार का, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश का मान और सम्मान बढ़ाया है।"
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा - 2024 में सफलता प्राप्त करने वाले छत्तीसगढ़ के सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) April 22, 2025
आप सभी चयनित युवाओं ने अपने-अपने परिजनों सहित समस्त छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी चयनित युवा साथी…
उन्होंने आशा व्यक्त की कि चयनित युवा अधिकारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और तन्मयता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए जनता की सेवा करेंगे और देश व प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे। मुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस सफलता के पीछे आपके परिश्रम, समर्पण और परिवार के सहयोग की अहम भूमिका रही है। उन्होंने सभी चयनित युवाओं को पुनः बधाई दी और उनके उज्ज्वल करियर की शुभकामनाएं प्रेषित की।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





