छत्तीसगढ़

100 प्रभावशाली लोगों की सूची में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का भी नाम, जनता का विश्वास जीतने में हुए सफल

Nil dhankar
29 Feb 2024 12:51 PM IST
100 प्रभावशाली लोगों की सूची में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का भी नाम, जनता का विश्वास जीतने में हुए सफल
x

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में बनाई जगह छत्तीसगढ़ के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बहुत कम समय में ही लोकप्रियता की सीढ़ी चढ़ने लगे हैं। मुख्यमंत्री ने अपने दो महीने के कार्यकाल में ही मोदी की गारंटी लागू करने सहित कई उपलब्धियों से जनता के दिल में जगह बना ली है।

सीएम साय अपने इस छोटे से कार्यकाल में न केवल आदिवासियों का बल्कि आम जनता का विश्वास जीतने में सफल हुए हैं। यही वजह है कि इंडियन एक्सप्रेस द्वारा जारी देश के 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 77वें नंबर पर काबिज हैं।

Next Story