छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिलीप तिवारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

Shantanu Roy
24 April 2026 11:29 PM IST
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिलीप तिवारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
x
छग
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी के पूज्य पिता दिलीप तिवारी जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्री दिलीप तिवारी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल दें। मुख्यमंत्री श्री साय ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
Next Story