छत्तीसगढ़

केरलम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कहा- जागरूक जनता आज परिवर्तन के लिए तैयार दिख रही

jantaserishta.com
23 March 2026 2:52 PM IST
केरलम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कहा- जागरूक जनता आज परिवर्तन के लिए तैयार दिख रही
x
देखें वीडियो.

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि कोट्टायम जिले के चेंगन्नूर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी एम.वी. गोपाकुमार जी के नामांकन में उपस्थित रहा। केरलम की जागरूक जनता आज परिवर्तन के लिए तैयार दिख रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में स्थापित सुशासन, पारदर्शिता और विकास के मॉडल ने यहाँ भी विश्वास का मजबूत आधार निर्मित किया है। चेंगन्नूर सहित सम्पूर्ण केरलम प्रदेश में भाजपा के प्रति जनसमर्थन निरंतर बढ़ रहा है, जो इस विधानसभा चुनाव के ऐतिहासिक परिणामों का संकेत है।

“सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र के साथ भाजपा का संगठन केरलम में तेजी से सशक्त हो रहा है। कार्यकर्ताओं का समर्पण और जनता का भरोसा दोनों मिलकर एक नए युग की शुरुआत का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि चेंगन्नूर से गोपाकुमार जी विजयी होंगे और केरलम की धरती पर कमल का फूल खिलकर एक नए परिवर्तन की कहानी लिखेगा।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story