छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होने हैलीपेड पहुंचे

jantaserishta.com
22 Oct 2024 1:20 PM IST
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होने हैलीपेड पहुंचे
x
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरगुजा क्षेत्र के आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होने के लिए मयाली नेचर कैम्प के निकट स्थित हैलीपेड पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री साय का जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ और पुष्पमाला से आत्मीय स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री के साथ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राम प्रताप सिंह और मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद भी मयाली पहुंचे।
इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा, उपाध्यक्ष सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण गोमती साय, सांसद रायगढ़ राधेश्याम राठिया, विधायक जशपुर रायमुनी भगत सहित कमिश्नर सरगुजा संभाग जीआर चुरेन्द्र, आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story