छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की पारस पोर्टल की समीक्षा

Shantanu Roy
25 Nov 2026 1:41 PM IST
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की पारस पोर्टल की समीक्षा
x
छग
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बुधवार, 25 नवंबर के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में पारस पोर्टल की समीक्षा बैठक दोपहर 12:30 से 2 बजे तक निर्धारित है। पारस (प्रोजेक्ट असेसमेंट रिव्यू एनालिसिस सिस्टम) पोर्टल के माध्यम से राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं, विकास परियोजनाओं और विभागीय कार्यों की प्रगति की निगरानी की जाती है। इससे विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने और योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन में सहायता मिलती है।इससे पहले भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पारस पोर्टल के माध्यम से राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक लेकर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाने पर जोर दे चुके हैं।
Next Story