छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में व्यस्त, जानिए कब और कहां होंगे शामिल

jantaserishta.com
20 Oct 2026 8:26 AM IST
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में व्यस्त, जानिए कब और कहां होंगे शामिल
x
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 20 अक्टूबर को राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का दिनभर व्यस्त कार्यक्रम रहेगा। दोपहर में वे रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर लोकार्पण कार्यक्रम एवं नई रेल सेवाओं के शुभारंभ में शामिल होंगे। इसके बाद शाम को दशहरा उत्सव में शिरकत करेंगे। रेलवे स्टेशन के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शाम 6 बजे WRS कॉलोनी में आयोजित दशहरा उत्सव में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 7:30 बजे रावणभाठा पहुंचकर वहां के दशहरा उत्सव में भी शिरकत करेंगे।
रायपुर के WRS मैदान में 101 फीट का जलेगा रावण
राजधानी रायपुर के कई मैदानों में आज रावण दहन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। WRS मैदान में 101 फीट ऊंचे रावण का दहन मुख्य आकर्षण रहेगा। वहीं, बोरियाखुर्द में रावण के साथ कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले भी जलाए जाएंगे। WRS मैदान में दशहरा उत्सव के दौरान मंगलवार को उरकुरा से रायपुर स्टेशन के बीच ट्रेनें अधिकतम 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। लोको पायलट लगातार हॉर्न बजाते हुए ट्रेन आगे बढ़ाएंगे। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर वे ट्रेन रोक भी सकेंगे। बता दें कि मैदान के पास से मुंबई-हावड़ा रेल लाइन गुजरती है। भीड़ के ट्रैक तक पहुंचने से हादसे का खतरा रहता है। इसे देखते हुए रेलवे ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं।
नई रेल सेवाओं का होगा शुभारंभ
छत्तीसगढ़ में आज रेल कनेक्टिविटी के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में दो नई यात्री रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखाई जाएगी। इनमें रायपुर-रावघाट और रायपुर-कुरूद के बीच चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं। आजादी के बाद पहली बार रेल सेवा रावघाट तक पहुंचेगी, जिससे बस्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को राजधानी रायपुर से जोड़ने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे। कार्यक्रम के दौरान ताड़ोकी-रावघाट और अभनपुर-कुरूद ब्रॉडगेज रेल लाइन का उद्घाटन किया जाएगा। इन रेलखंडों के शुरू होने से क्षेत्र में रेल परिवहन की सुविधाओं का विस्तार होगा और यात्रियों को आवागमन के लिए एक नया विकल्प मिलेगा। इसके साथ ही रायपुर में इलेक्ट्रिक रेल इंजन मेंटेनेंस फैसिलिटी का शिलान्यास भी किया जाएगा।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story