छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 8 अप्रैल को खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में करेंगे चुनाव प्रचार

Nilmani Pal
5 April 2022 8:22 AM GMT
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 8 अप्रैल को खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में करेंगे चुनाव प्रचार
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में उपचुनाव की सरगर्मियां अब चरम पर हैं। दोनों प्रमुख पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत यहां झोंक दी है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से यह कंन्फर्म कर दिया गया है कि वहां के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी 8 अप्रैल को खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में प्रचार के लिए पहुंचेंगे। भापाल से मिली जानकारी के मुताबिक चौहान खैरागढ़ विधानसभा में चुनावी सभाएं करेंगे। 8 अप्रैल की दोपहर 1 बजे साल्हेवारा और 3 बजे गंडई में चुनावी सभाएं लेंगे।

बता दें कि खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव के लिए 17 मार्च से नामांकन की प्रक्रिया शुरू की गई थी, जो 24 मार्च तक ली। तय कार्यक्रम के अनुसार स्कूटनी के बाद 28 मार्च नाम वापसी की अंतिम तिथि थी। अब उप चुनाव के लिए 12 अप्रैल को मतदान होगा और 16 अप्रैल को मतगणना होगी। राजनांदगांव जिले की यह सीट खैरागढ़ सियासत के राजा और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के विधायक देवव्रत सिंह के निधन के बाद खाली हुई है।


Next Story