छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने भारत कोकिला सरोजिनी नायडू की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया

Shantanu Roy
1 March 2022 1:21 PM GMT
मुख्यमंत्री ने भारत कोकिला सरोजिनी नायडू की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया
x
छत्तीसगढ़

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश की प्रथम महिला राज्यपाल और सुप्रसिद्ध कवयित्री सरोजिनी नायडू की 2 मार्च को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा कि भारत कोकिला के नाम से प्रसिद्ध नायडू ने अपनी लेखनी के बल पर एक अलग पहचान बनायी। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के कई आंदोलनों का नेतृत्व किया। महिलाओं की जागरूकता की दिशा में भी उन्होंने कई काम किए। श्री बघेल ने कहा कि श्रीमती नायडू की रचनाएं और विचार हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story