छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय आज ओडिशा जाएंगे, CM मोहन चरण माझी से भी करेंगे मुलाकात

jantaserishta.com
20 Sept 2026 10:20 AM IST
मुख्यमंत्री साय आज ओडिशा जाएंगे, CM मोहन चरण माझी से भी करेंगे मुलाकात
x
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज ओडिशा दौरे पर जाएंगे. वे सुबह 9:50 बजे सीएम हाउससे रवाना होकर 10:10 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे. सुबह 10:40 बजे विमान से भुवनेश्वर के लिए रवाना होंगे और 11:45 बजे भुवनेश्वर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री लिंगराज मंदिर और पुरी के भगवान जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करेंगे. शाम को श्रीमद्भागवत कथा स्थल पहुंचने का कार्यक्रम है, जिसके बाद पुरी के निजी होटल में रात्रि विश्राम करेंगे. इस दौरान ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के साथ बैठक भी प्रस्तावित है, जिसमें महानदी जल विवाद के समाधान समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी. सोमवार को सीएम साय दोपहर करीब 1.25 बजे रायपुर लौटेंगे.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story