छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के चरण पखारे

jantaserishta.com
17 Sept 2024 12:11 PM IST
मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के चरण पखारे
x
देखें तस्वीरें.

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इंडोर स्टेडियम में आयोजित मोर आवास, मोर अधिकार कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री लखन लाल देवांगन, मंत्री दयाल दस बघेल, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े उपस्थित हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आज 8 लाख 46 हजार 932, शहरी आवास योजना के 23 हजार 71 हितग्राहियों के आवास का सपना आज हो रहा है पूरा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के चरण पखारे।
मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना पर आधारित तकनीकी मार्गदर्शिका का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गृह पोर्टल लांच किया, जिसकी मदद से आवास योजना के हितग्राही भवन निर्माण संबंधित जानकारी ले सकेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story