छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने कैलाश खेर का किया छत्तीसगढ़ में आत्मीय स्वागत

Shantanu Roy
13 Aug 2024 4:55 PM GMT
मुख्यमंत्री साय ने कैलाश खेर का किया छत्तीसगढ़ में आत्मीय स्वागत
x
छग
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज यहां उनके निवास में सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री कैलाश खेर का छत्तीसगढ़ आने पर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान कैलाश खेर ने अपने चिर-परिचित अंदाज में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के शुभ नाम की व्याख्या की। उन्होंने कहा कि 'साय वही जो साया दे'। मुख्यमंत्री श्री साय यथा नाम तथा गुण हैं। उल्लेखनीय है कि कैलाश खेर आज राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में एक कार्यक्रम में शरीक होने छत्तीसगढ़ आये हैं।
Next Story