छत्तीसगढ़

नक्सलवाद के अंत का संकल्प, तेज़ विकास और सुशासन पर मुख्यमंत्री साय का जोर

Shantanu Roy
25 Feb 2026 7:30 PM IST
नक्सलवाद के अंत का संकल्प, तेज़ विकास और सुशासन पर मुख्यमंत्री साय का जोर
x
छग
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज विधानसभा में राज्यपाल महोदय के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान सरकार की उपलब्धियों और नीतियों को रखते हुए विपक्ष पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार स्पेशलिस्ट सरकार के रूप में काम करती रही, जबकि वर्तमान सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करते हुए कई दोषियों को जेल के पीछे पहुंचाया है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार सुशासन, सुरक्षा और विकास के त्रिस्तरीय संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार निर्णायक लड़ाई लड़ रही है और उन्हें विश्वास है कि 31 मार्च तक छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से मुक्त करने का लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां पहले स्कूल जलाए जाते थे और हथियारों की फैक्ट्रियां संचालित होती थीं, वहीं आज बस्तर में स्कूल संचालित हो रहे हैं, अस्पताल खुल रहे हैं और लोगों को बेहतर उपचार मिल रहा है। पुनर्वास नीति के कारण बड़ी संख्या में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब प्रदेश में तेजी से बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। बस्तर पंडुम में इस वर्ष 54 हजार कलाकारों का पंजीयन सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रमाण है। होमस्टे योजना को बढ़ावा देकर स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने नया रायपुर स्थित ट्राइबल म्यूजियम की सराहना करते हुए कहा कि वहां हजारों पर्यटक पहुंच रहे हैं और देश के मुख्य न्यायाधीश ने भी इसकी प्रशंसा की है। श्री रामलला दर्शन योजना के माध्यम से हजारों लोगों को अयोध्या दर्शन कराया गया है, जबकि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से भी 5 हजार से अधिक नागरिक लाभान्वित हुए हैं। चरण पादुका योजना को पुनः प्रारंभ कर तेंदूपत्ता संग्राहकों को राहत दी गई है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बीते 10 महीनों में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 5 लाख से अधिक आवास पूर्ण किए गए हैं, जो देश में सर्वाधिक है। किसानों से 21 क्विंटल तक 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी गई है और शेष अंतर राशि होली से पहले किसानों को दी जाएगी। सिंचाई क्षेत्र में जहां पिछली सरकार ने 5700 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे, वहीं वर्तमान सरकार ने 10700 करोड़ रुपये स्वीकृत कर किसानों को मजबूत आधार देने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में 32 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है और इसे पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाने के लिए नया अधिनियम लाया जाएगा। नया रायपुर में ‘अंतरिक्ष संगवारी’ पहल शुरू की गई है तथा शासकीय कर्मचारियों को कैशलैस उपचार सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। रेलवे क्षेत्र में 47 हजार करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य चल रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘जी राम जी योजना’ मनरेगा से बेहतर मॉडल है, जिसमें 100 के स्थान पर 125 दिन का
रोजगार
सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा हाफ बिजली बिल से आगे बढ़कर मुफ्त बिजली की दिशा में जाने की है, जिसके लिए सोलर पैनल स्थापना पर सब्सिडी दी जा रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को सुशासन, सुरक्षा और समृद्धि के नए शिखर पर पहुंचाना है। चर्चा के उपरांत सदन ने राज्यपाल महोदय के अभिभाषण पर कृतज्ञता प्रस्ताव पारित कर दिया।
- कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर
- ⁠कांग्रेस सिंडिकेट ने छत्तीसगढ़ की जनता को लूटने का काम किया। कोयला, शराब, डीएमएफ (जिला खनिज न्यास) सहित विभिन्न मामलों में व्यापक भ्रष्टाचार हुआ और भ्रष्टाचार के लिए कुछ भी नहीं छोड़ा गया।
- ⁠हमारी सरकार ने शराब से प्राप्त राजस्व को अब जनहित के कार्यों में उपयोग करना सुनिश्चित किया है।
- ⁠राजीव मितान योजना की राशि का उपयोग केवल राहुल गांधी के कार्यक्रमों के दौरान ही दिखाई देता था।
- ⁠भ्रष्टाचार के मामलों में कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और आने वाले समय में और भी गिरफ्तारियां होंगी।
- ⁠छत्तीसगढ़ के विकास में नक्सलवाद और भ्रष्टाचार दो बड़ी बाधाएं रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सलवाद अब अंतिम सांसें गिन रहा है।
- ⁠एक समय देश में 70 प्रतिशत से अधिक नक्सल गतिविधियां छत्तीसगढ़ में केंद्रित थीं और इसका कारण पूर्व सरकार की कमजोर इच्छाशक्ति थी।
Tagsसुशासनसुरक्षाविकासविधानसभाअभिभाषणविष्णु देव सायनक्सलवादभ्रष्टाचारकार्रवाईकांग्रेसभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेससिंडिकेटकोयला घोटालाशराब घोटालाडीएमएफबस्तरपुनर्वास नीतिआत्मसमर्पणबुनियादी सुविधाएंबस्तर पंडुमकलाकार पंजीयनहोमस्टे योजनानया रायपुरट्राइबल म्यूजियमनरेंद्र मोदीअमित शाहरामलला दर्शनअयोध्यातीर्थ दर्शन योजनाचरण पादुका योजनातेंदूपत्ता संग्राहकप्रधानमंत्री आवास योजनाधान खरीदीकिसानसिंचाई परियोजनाभर्ती प्रक्रियारोजगारजी राम जी योजनामनरेगासोलर सब्सिडीमुफ्त बिजलीकैशलैस उपचाररेलवे विकासविपक्षराहुल गांधीGood governancesecuritydevelopmentassemblyaddressVishnu Dev SaiNaxalismcorruptionactionCongressIndian National Congresssyndicatecoal scamliquor scamDMFBastarrehabilitation policysurrenderinfrastructureBastar Pandumartist registrationhomestay schemeNaya RaipurTribal MuseumNarendra ModiAmit ShahRam Lalla DarshanAyodhyaTirtha Darshan YojanaCharan Paduka Yojanatendu leaf collectorsPradhan Mantri Awas Yojanapaddy procurementfarmersirrigation projectrecruitment processemploymentJi Ram Ji YojanaMNREGAsolar subsidyfree electricitycashless treatmentrailway developmentoppositionRahul Gandhi
Next Story