छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री साय का आज दिल्ली दौरा, जानें पूरा कार्यक्रम
jantaserishta.com
20 Nov 2026 9:36 AM IST

x
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री दोपहर 12:40 बजे मुख्यमंत्री निवास से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे. इसके बाद दोपहर 1:30 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे और शाम 3:30 बजे दिल्ली पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री शाम 6 बजे भारत मंडपम में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की सांस्कृतिक संध्या में शामिल होंगे. इसके बाद शाम 7:50 बजे कार्यक्रम से रवाना होकर छत्तीसगढ़ सदन पहुंचेंगे. रात में मुख्यमंत्री गुरुग्राम स्थित सैयारा- द लिविंग रूम भी जाएंगे. इसके बाद रात 11 बजे छत्तीसगढ़ सदन लौटकर रात्रि विश्राम करेंगे.
Tagsमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली दौरामुख्यमंत्री विष्णुदेव सायChief Minister Vishnudev Sai visits DelhiChief Minister Vishnudev Sai
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





