छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री साय ने देवी अहिल्या बाई होल्कर की जयंती पर उन्हें किया नमन
Shantanu Roy
30 May 2025 7:32 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 31 मई को 300वीं जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होलकर ने अपने सुशासन, न्यायप्रियता एवं लोककल्याणकारी कार्यों के माध्यम से भारतीय इतिहास में एक अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने न केवल अपने राज्य का विकास किया, बल्कि पूरे भारत में धार्मिक और सांस्कृतिक पुनर्निर्माण के कार्य किए। उन्होंने प्रसिद्ध तीर्थों और स्थानों में मन्दिर बनवाए, घाट बँधवाए, कुओं और बावड़ियों का निर्माण किया, मार्ग बनवाए जिससे लाखों लोगों को लाभ हुआ। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि महारानी अहिल्या बाई होल्कर ने अपने ज्ञान, सहृदयता और विवेक से सफल प्रशासन कर महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश की। उनका संपूर्ण जीवन सामाजिक समरसता, न्याय, सेवा और धर्म कार्य में बीता। उनके कार्य आज भी हमें प्रेरणा देते हैं कि सेवा, समर्पण और सच्चे नेतृत्व से समाज में बदलाव लाया जा सकता है। उनके लोककल्याण के कार्य चिरस्मरणीय हैं और लोगों को मानवता की सेवा के लिए हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





