छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री साय आज इन जिलों के दौरे पर, जानें डिटेल्स
jantaserishta.com
7 April 2025 8:25 AM IST

x
फाइल फोटो
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर और कांकेर जिलों के दौरे पर रहेंगे। उनके दिनभर के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी सामने आई है। मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे अपने निवास बगिया से रवाना होंगे।
10:40 बजे वे हेलीकॉप्टर के माध्यम से रक्षित पुलिस लाइन हेलीपैड, जशपुर पहुंचेंगे। जशपुर में कार्यक्रम के मुताबिक सीएम विष्णु देव साय सबसे पहले स्व. जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय में भूमिपूजन करेंगे और “एक सप्ताह देश के नाम” अभियान की शुरुआत करेंगे। दोपहर 1:05 बजे, वे स्व. दिलीप सिंह जूदेव चौक पर विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन में भाग लेंगे।
2:00 बजे, वे रक्षित पुलिस केंद्र हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा बगिया के लिए प्रस्थान करेंगे। 3:30 बजे, मुख्यमंत्री रायपुर लौटेंगे और अल्प विश्राम के बाद 3:55 बजे, वे कांकेर जिले के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के इन कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





