छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री साय ने दी कांवड़ यात्रियों को शुभकामनाएं, विधायक भावना बोहरा ने जताया आभार
Shantanu Roy
26 July 2025 7:10 PM IST

x
छग
Pandaria. पंडरिया। भोरमदेव महादेव धाम की ओर श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली 151 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा को उस समय विशेष ऊर्जा मिली जब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वयं इस यात्रा को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने शनिवार को पंडरिया विधायक भावना बोहरा को फोन कर अमरकंटक से भोरमदेव तक निकाली जा रही कांवड़ यात्रा के लिए मंगलमय कामनाएं प्रेषित कीं। मुख्यमंत्री के इस आत्मीय संदेश से कांवड़ यात्रियों के मनोबल में वृद्धि हुई और यात्रा में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं में नया उत्साह देखने को मिला।
माननीय मुख्यमंत्री श्री @vishnudsai जी ने अमरकंटक से भोरमदेव तक 151 किलोमीटर कांवड़ यात्रा के दौरान आज फोन कर हम सभी कांवड़ यात्रियों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दी।
— Bhawna Bohra (@BhawnaBohrabjp) July 26, 2025
शुभकामना संदेश से हम सभी का हौसला बढ़ाने और नई ऊर्जा प्रदान करने के लिए मैं माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव… pic.twitter.com/5BoSRXuOi2
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक भावना बोहरा ने कहा, "माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा शुभकामना संदेश प्राप्त होना हम सभी के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है। उनके संदेश ने हम सभी को नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान की है। मैं उनके प्रति हृदय से आभार व्यक्त करती हूं।" विधायक बोहरा ने यह भी कहा कि यह कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, आस्था और एकता का प्रतीक है। यात्रा का उद्देश्य छत्तीसगढ़वासियों की सुख-समृद्धि, सामाजिक समरसता और प्रदेश की खुशहाली के लिए सामूहिक प्रार्थना करना है।
यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
अमरकंटक से प्रारंभ हुई यह पवित्र यात्रा भक्ति, अनुशासन और उत्साह से परिपूर्ण रही। सैकड़ों की संख्या में शिवभक्त कांवड़ लेकर भोरमदेव की ओर बढ़ते नजर आए। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों द्वारा यात्रियों के स्वागत और जलपान की व्यवस्था की गई। वातावरण "हर हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष से गूंज उठा। मुख्यमंत्री का यह gesture न केवल यात्रियों के लिए प्रेरणादायक रहा, बल्कि यह भी दर्शाता है कि राज्य सरकार आस्था से जुड़े आयोजनों के प्रति संवेदनशील और सहायक भूमिका निभा रही है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





