छत्तीसगढ़

आरएसएस के पूर्व प्रांत प्रचारक शांताराम सर्राफ के निधन पर मुख्यमंत्री साय ने जताया शोक

Shantanu Roy
5 Sept 2025 7:37 PM IST
आरएसएस के पूर्व प्रांत प्रचारक शांताराम सर्राफ के निधन पर मुख्यमंत्री साय ने जताया शोक
x
छग
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रांत प्रचारक और वरिष्ठ स्वयंसेवक श्री शांताराम सर्राफ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इसे समाज और संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताया। मुख्यमंत्री ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि शांताराम सर्राफ जी का जीवन समाज और राष्ट्र के प्रति पूर्ण समर्पण का उदाहरण रहा है। वे अनुशासन, निष्ठा और संगठनात्मक क्षमता के प्रतीक थे। अपने कार्यकाल में उन्होंने संघ के मूल्यों को समाज तक पहुँचाने और राष्ट्रीय भावना को प्रबल करने का कार्य किया।
साय ने कहा कि सर्राफ जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी जीवनशैली में सरलता, सेवा भाव और समाजहित सर्वोपरि था। वे हमेशा युवाओं को राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते रहे। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके अनुयायियों तथा शुभचिंतकों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। शांताराम सर्राफ जी के निधन से संघ परिवार सहित छत्तीसगढ़ के सामाजिक व बौद्धिक जगत में शोक की लहर है। उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा।
Tagsशांताराम सर्राफआरएसएसराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघपूर्व प्रांत प्रचारकनिधनमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायशोक संदेशसमाज सेवाराष्ट्र निर्माणअनुशासनप्रेरणाछत्तीसगढ़Shantaram SarrafRSSRashtriya Swayamsevak Sanghformer provincial pracharakdeathChief Minister Vishnudev Saicondolence messagesocial servicenation buildingdisciplineinspirationChhattisgarhछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story