छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री साय को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दी जन्मदिन पर बधाई
Shantanu Roy
21 Feb 2024 3:30 PM IST

x
छग
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन्मदिन की शुभकामनाएं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में श्री धामी ने लिखा कि बाबा केदारनाथ आपको सुदीर्घ,आरोग्यपूर्ण एवं सुखद जीवन प्रदान करें। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने जन्मदिन पर शुभकामना संदेश के लिए श्री धामी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री @vishnudsai जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) February 21, 2024
बाबा केदार से आपके दीर्घायु, आरोग्यपूर्ण एवं सुखद जीवन की कामना करता हूं।
Next Story





