छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री ने बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव की जयंती पर उन्हें किया नमन
Shantanu Roy
27 Feb 2022 9:38 PM IST

x
छत्तीसगढ़
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव की 28 फरवरी को जयंती पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव की संघर्ष गाथा को याद करते हुए कहा कि स्वाधीनता के लिए छत्तीसगढ़ में जनजागरण के लिए 'बाबू साहेब' ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उन्होंने जनमानस में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत कर लोगों को स्वतंत्रता संग्राम से जोड़ा। बाबू साहेब कंडेल नहर सत्याग्रह के प्रमुख सूत्रधार थे। अंग्रेजों के शोषण और अन्याय के विरूद्ध आवाज बुलंद करने के कारण कण्डेल गांव इतिहास में दर्ज हो गया है। श्री बघेल ने कहा कि ऐसे कर्तव्यनिष्ठ जुझारू व्यक्तित्व के धनी बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव के विचार हमें सदा प्रेरित करते रहेेंगे।
Next Story





