छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में नवनिर्मित मल्टीएक्टिविटी सेंटर्स का किया लोकार्पण

Shantanu Roy
25 March 2023 4:24 PM GMT
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में नवनिर्मित मल्टीएक्टिविटी सेंटर्स का किया लोकार्पण
x
छग
जशपुर। मुख्यमंत्री बघेल शनिवर को मुंगेली जिले के सरगांव में आयोजित प्रदेश स्तरीय भरोसे के सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बघेल ने महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क के तहत ग्रामीण युवाओं में उद्यमिता को प्रोत्साहित करने हेतु राज्य के सभी जिलों में नवनिर्मित मल्टीएक्टिविटी सेंटर का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों, भूमिहीन मजदूरों, पशुपालकों हेतु संचालित न्याय योजना के तहत बोनस राशि का भुगतान कर बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा की आज का सम्मेलन भरोसे का सम्मेलन है और यह भरोसा आज का नहीं है बल्कि पिछले 4 सालों का है। आज केवल के सम्पन्नता किसानों नहीं बढ़ी है बल्कि व्यापार, व्यवसाय, और उद्योग भी बढ़े है। हमारा प्रयास सभी को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि रीपा की शुरुआत होने से प्रदेश के युवाओं महिलाओं को रोजगार मिलेगा। रीपा के माध्यम से परंपरागत उद्योगों का लाभ प्रदेश के युवाओं को मिलेगा। जिले के जशपुर विकासखण्ड के घोलेंग गौठान में विधायक जशपुर विनय भगत की उपस्थिति में ग्रामीण औद्योगिक पार्क का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस अवसर पर जशपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष कल्पना लकड़ा, मनोरा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष संजीव भगत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेंद्र यादव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हीरू राम निकुंज, समाजसेवी सूरज चौरसिया, अजय गुप्ता, अमित महतो, अनिल किस्पोट्टा, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी, समूह की महिलाएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। विधायक भगत सहित सभी अतिथियों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र में माल्यार्पण , दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
विधायक भगत द्वारा उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जनहितैषी मुख्यमंत्री बघेल द्वारा शपथ ग्रहण के साथ ही प्रदेश में विकास का कार्य प्रारंभ हुआ था जो की निरंतर जारी है। मुख्यमंत्री द्वारा गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का सपना अब धीरे धीरे मूर्त रूप ले रहा है। उनकी कल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश के साथ साथ जिले में भी परिवर्तन दिख रहा है। महिलाएं सक्रिय होकर आर्थिक मजबूती की ओर बढ़ रही है। जिससे जशपुर की अपनी एक अलग पहचान बन गयी है। भगत ने कहा कि प्रदेश सरकार ने विगत 4 साल में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर हर वर्ग के लोगों को लाभ पहुँचाया है। सरकार द्वारा किसानों का ऋण माफ कर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कर किसानों को उनकी उपज का वास्तविक लाभ दिलाया। साथ ही राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से धान की बोनस राशि किसानों के खाते में सीधा ट्रांसफर किया जाता है। जिससे हर वर्ष किसानों की संख्या में वृद्धि हो रही है। साथ ही वनोपज एवं कोदो कुटकी रागी जैसे फसलों को भी समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही है। उन्होंने कहा कि नरवा, गरुवा, घुरवा, बाड़ी, छत्तीसगढ़ की विशिष्ट पहचान बन गई है। गोधन न्याय योजना के द्वारा गोबर से खाद निर्माण कर महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। ग्रामीण दूध के साथ ही गोबर व गोमूत्र विक्रय से भी आय अर्जित कर रहे है। भगत ने कहा कि गौठान महिलाओं के लिए आय का स्त्रोत बन गया है। अब गौठानो को ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित किया गया है। जहां विभिन्न आजीविका गतिविधियां संचालित कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य हो रहा है। घोलेंग रीपा केंद्र में महिलाएं विभिन्न आचार, महुआ के स्वादिष्ट व पौष्टिक उत्पाद तैयार कर रही है। जिनमें लड्डू, कैंडी जैसे अनेक व्यंजन शामिल है। साथ ही इन उत्पादों की गुणवत्ता बाजार में मिलने वाले बड़ी कम्पनियों द्वारा बनाए उत्पादों के जैसी ही है। उन्होंने सभी महिलाओं की उत्पादों की गुणवत्ता को इसी प्रकार बनाए रखने, खूब मेहनत करने एवं दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की करने की शुभकामनाएं दी। विधायक ने कहा कि आज जशपुर जिले सहित पूरे राज्य के किसान, युवा, महिला पुरुष, बुजुर्ग सहित सभी वर्ग के लोग खुशहाल है। जो की राज्य के खुशहाली का प्रतीक है। ग्रामीणों की आय में निरंतर वृद्धि हो रही है। जिससे हमारे पूर्वजों का सपना सच हो रहा है।
सीईओ जिला पंचायत यादव ने कार्यक्रम की रूपरेखा के सम्बंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा रीपा के माध्यम से हुनरमंद लोगों को स्वरोजगार उपलब्ध कराया जा है। रीपा में महिलाएं विभिन्न गतिविधियों से जुड़कर आत्मनिर्भर बनती जा रही है। उन्होंने बताया कि घोलेंग के ग्रामीण औद्योगिक केन्द्र मे समूह की महिलाओं द्वारा आचार, नमकीन, महुआ के लड्डू सहित अन्य उत्पाद तैयार किए जा रहे है। जिनकी गुणवत्ता भी बहुत अच्छी है। उन्होंने कहा कि सरकार की रीपा योजना लाने का उद्देश्य भी यही था। हुनरमंद व्यक्ति रीपा से जुड़कर स्वावलंबी बन रहा है। जिससे उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा। महिलाएं सशक्त होंगी व आर्थिक रूप से सुदृढ भी बन पाएंगी। यादव ने बताया की घोलेंग पंचायत की महिलाओं द्वारा यूनिक शॉल का निर्माण किया जाता है। उन्हें भी रीपा से जोड़ा जा रहा है। इस हेतु उन्हें आवश्यक सामग्री एवं प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने महिला समूह को अच्छे से कार्य करने एवं जिले का नाम राज्य सहित पूरे देश के रोशन करने की शुभकामनाएं दी। इस दौरान विधायक विनय भगत सहित उपस्थित सभी अतिथियों ने घोलेंग के रीपा परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story