छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने वाहन दुर्घटना में घायल पुलिस जवानों का जाना हाल-चाल, घायल जवानों के बेहतर उपचार के दिए निर्देश

jantaserishta.com
14 Jan 2022 6:55 PM IST
मुख्यमंत्री ने वाहन दुर्घटना में घायल पुलिस जवानों का जाना हाल-चाल, घायल जवानों के बेहतर उपचार के दिए निर्देश
x
सीजी न्यूज़

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में हुए वाहन दुर्घटना में घायल पुलिस जवानों का हाल-चाल जाना और घायल जवानों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज से दूरभाष पर चर्चा कर घटना की जानकारी ली।

नवागढ़ खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ पुष्पेंद्र लहरे ने बताया कि इस घटना में 15 पुलिस जवानों को सामान्य चोट आई थी। जिनका शिवरीनारायण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया गया। उपचार के बाद वे बिलासपुर जिले के लिए वापस रवाना हो गए हैं। कुछ जवानों के चेहरे पर खरोच आई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story