छत्तीसगढ़
अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष महावीर सिंह राठौड़ के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक
jantaserishta.com
14 May 2026 8:44 PM IST

x
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष महावीर सिंह राठौड़ के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री राठौड़ ने सार्वजनिक जीवन में सदैव समर्पण, सादगी और समाजहित की भावना के साथ कार्य किया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि श्री राठौड़ का जीवन जनसेवा, संगठनात्मक कार्यों और सामाजिक सरोकारों के प्रति पूर्णतः समर्पित रहा। उनका सरल, सौम्य और कर्मठ व्यक्तित्व सभी के लिए प्रेरणास्रोत था। उन्होंने कहा कि श्री राठौड़ के निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके योगदान और सेवाओं को सदैव स्मरण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रभु श्रीराम से दिवंगत पुण्यात्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
Tagsअपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्षमहावीर सिंह राठौड़महावीर सिंह राठौड़ निधनFormer Apex Bank Chairman Mahavir Singh Rathore passed awayMahavir Singh Rathore
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





